उत्तराखंड: पांचो सीटों पर भाजपा का क्लीन स्वीप

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जिसके चलते पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। वहीं सीएम धामी ने उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव में सभी पांचों सीटों पर विजयी बनाये जाने पर जनता का आभार व्यक्त किया।

भाजपा लगातार तीसरी बार उत्तराखंड में क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है और सभी पांचों लोकसभा सीटों पर इसके उम्मीदवारों की जीत का अंतर 1.5 लाख के आंकड़े को पार कर गया है तथा उसे 56.7 प्रतिशत वोट मिले हैं।

कांग्रेस को भारी अंतर से हराया

उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत को लेकर पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। आज मंगलवार की मतगणना में भाजपा ने पौड़ी,टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल व अल्मोड़ा सीट पर एक बार फिर जीत हासिल की।पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी, माला राज लक्ष्मी, अजय भट्ट व अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी अंतर से हराया।

सीएम ने जताया आभार

इधर, मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव में सभी पांचों सीटों पर विजयी बनाये जाने पर जनता का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने इस विजय को पार्टी कार्यकर्ताओं, सभी पदाधिकारियों की मेहनत एवं मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सांय प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे लिए यह जनादेश प्रदेश की देवतुल्य जनता की और अधिक मनोयोग से जनसेवा की प्रेरणा देने वाला है।

अल्मोड़ा : 16 राउंड

विधानसभा 53 जागेश्वर
अजय टम्टा -1201 कुल योग-26431
नारायण राम-48 कुल योग-942
प्रदीप टम्टा-888 कुल योग-13417
किरण आर्या-48 कुल योग-493
ज्योति प्रकाश टम्टा-14 कुल योग-195
प्रमोद कुमार-16 कुल योग- 400
अर्जुन प्रसाद -16 कुल योग-386
नोटा – 50 योग- 1214

जनपद की 06 विधानसभाओं की ईवीएम से मतगणना 16 राउडों में पूर्ण हो चुकी है। पोस्टल बैलेटों की मतगणना अभी जारी है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago