उत्तराखण्ड: सभी पेंशनर्स इन फर्जी फोन कॉल से रहे सावधान
मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि कतिपय सेवानिवृत्त कार्मिकों को कोषागार अधिकारी के नाम से मोबाइल पर संपर्क कर कार्मिकों से उनके बैंक संबंधी जानकारी लेकर साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।इस संबंध मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनर और शासकीय कार्मिकों को सूचित किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी द्वारा किसी भी प्रकार की बैंक, आधार, पैन, जी0आर0डी0 संख्या, कर्मचारी संख्या जैसी व्यक्तिगत सूचनाएं हेतु दूरभाष मोबाइल पर संपर्क नहीं किया जाता है। इस प्रकार के फर्जी कॉल से सतर्क रहें।उन्होंने समस्त पेंशनरों एवं शासकीय कार्मिकों से अनुरोध किया है कि कोषागार के किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के नाम से दूरभाष पर संपर्क किए जाने पर किसी भी प्रकार की बैंक, आधार, पैन, जी0आर0डी0 संख्या, कर्मचारी संख्या जैसी व्यक्तिगत सूचनाएँ साझा न करें। इस प्रकार की साइबर ठगी के प्रति सदैव जागरूक रहते हुए तत्काल पुलिस को सूचित करें।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....