Latest news webfastnews
अल्मोड़ा पुलिस के थाना लमगड़ा ने चलाया सत्यापन अभियान
किरायेदार का पुलिस सत्यापन नही कराने पर 01 मकान मालिक का पुलिस एक्ट में किया10 हजार रुपये का चालान
रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा* के निर्देश पर थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.04.2023 को थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्ति/मजदूरों व किरायेदारों के सत्यापन हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान 20 किरायेदारों व मजदूरों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर कार्यवाही-
लमगड़ा क्षेत्र के एक मकान मालिक द्वारा अपने किरायेदार का पुलिस सत्यापन नही कराने पर सम्बन्धित व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 10 हजार रुपये का कोर्ट चालान कार्यवाही की गयी।
पुलिस ने की अपील-
इसके उपरान्त लमगड़ा पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु अपील की गयी।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...