अल्मोड़ा- काँग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि आज देश में नरेन्द्र मोदी सरकार ने काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव लोकसभा सांसद राहुल गांधी की एक बड़े षडयंत्र रचकर सदस्यता रद्द करना देश से लोकतंत्र का खात्मा करने जैसा कृत्य हैं। आज देश में नरेन्द्र मोदी सरकार अपने खिलाफ बोलने वाले पर दमनात्मक रवैया अपनाकर हिटलरशाही हिंसक रवैया को अख्यितयार कर चुकी हैं।
राहुल गांधी द्वारा देश की अनेकता में एकता की धूमिल होती छवि को सुधारने एंव देश के आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए भारत जोडों यात्रा का सफल नेतृत्व करके देश की जनता में अपार लोकप्रियता मिली थी, जिससे घबराकर केन्द्र की मोदी सरकार ने राजनैतिक द्वेष भावना से ग्रस्त होकर लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द करने घृणित कार्य करके देश के इतिहास में आज के दिन को लोकतंत्र की हत्या के दिन में दर्ज कर दिया हैं। जबकि भारतीय न्याय प्रणाली के अनुसार राहुल गांधी के पास उच्च न्यायालय एंव सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए तीन माह का समय था। लेकिन , देश की मोदी सरकार देश के संविधान को तार- तार करके भारतीय संविधान की अवधारणा को समाप्त कर रही हैं। जो, कि इस नरेन्द्र मोदी सरकार के पतन का बड़ा कारण बनेगी। शीघ्र ही प्रदेश काँग्रेस कमेटी एंव अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के निर्देश पर देशव्यापी बड़े जन आन्दोलन का आरम्भ होगा।
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....