Uttarakhand News: पशु तस्करों और पुलिस की मुठभेड़, अमरुद गिरफ्तार

भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस की पशु कटान और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही एसएसपी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरौढा गांव में पुलिस ने पिछले दिनों छापामारी कर बड़ी मात्रा में संरक्षित पशु का मांस बरामद किया था। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि पशु तस्कर और कटान करने वाले आरोपी भगवानपुर क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इनकी घेराबंदी की। आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी ने बताया कि इस्तेकार उर्फ अमरूद उर्फ लौटा निवासी सिकरोढा, भगवानपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका साथी फरार हो गया है। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

10 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago