उत्तराखंड में लगभग 250 पाकिस्तानी नागरिक

देहरादून। बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पश्चात भारत सरकार द्वारा सभी पाकिस्तानी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें सामान्य पाकिस्तानी वीजा धारकों को दिनांक 27 अप्रैल, 2025 तक तथा मेडिकल वीजा धारकों को दिनांक 29 अप्रैल, 2025 तक पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करनी होगी।उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों (यथा देहरादून, हरिद्वार एवं नैनीताल इत्यादि) में वर्तमान में लगभग 250 पाकिस्तानी नागरिक प्रवासरत हैं, जिनमें से 247 Long Term Visa पर भारत आए हुए अधिकांशतः पाक हिंदू नागरिक हैं, एवं 3 पाकिस्तानी नागरिक Short Term Visa पर प्रवासरत हैं।यहां यह भी अवगत कराना है कि, Long Term Visa (LTV), Official तथा Diplomatic Visa को वर्तमान में निरस्त (revoke) नहीं किया गया है। (247 Long Term Visa धारक उक्त आदेश से अवमुक्त रहेंगे।)▪️ उत्तराखंड में Short Term Visa पर रह रहे 03 पाक नागरिकों में से 2 को वापस भेज दिया गया है एवं 1 को वापस भेजने की कार्यवाही की जा रही है।मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी उक्त दिशा-निर्देशों के क्रम में DGP द्वारा समस्त जनपदों के SSP/SP को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

8 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

13 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

19 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

2 days ago