युवा पत्रकार जगदीश उपाध्याय को मिलेगा राज्यपाल पुरुस्कार, कोरोना काल में करी लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा

मानवता की सेवा के लिए बागेश्वर के युवा पत्रकार एनयूजे के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय को मिलेगा राज्यपाल पुरुस्कार

बागेश्वर। कोरोना काल में लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने व दिन रात पीड़ितों को राशन व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध करने वाले रेडक्रॉस बागेश्वर के पांच सदस्यों को आगामी 30 जून को राज्यपाल पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें युवा पत्रकार एवं नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश उपाध्याय का नाम भी शामिल है।

बता दें कि कोरोना काल में बागेश्वर रेडक्रॉस के सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में बागेश्वर रेडक्रॉस के द्वारा दिन रात पीड़ितों की मदद के लिए काम किया गया। बाहरी मजदूर हो या स्थानीय गरीब, असहाय लोगों की मदद को 24 घंटे काम करने वाले इन सदस्यों को भारतीय रेडक्रॉस समिति के द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया है। सभी सदस्यों को माननीय राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इन सदस्यो में बागेश्वर के युवा पत्रकार व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश संगठन मंत्री, रेडक्रॉस बागेश्वर के कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय भी शामिल है। उनके द्वारा कोरोना काल में दिन रात लोगो की सेवा की गई। उस दौरान अपने मानवीय धर्म को निभाते हुए पत्रकार जगदीश उपाध्याय ने बाहरी मजदूर हो या स्थानीय गरीब असहाय लोगो को उनके कमरे और घर तक राशन व कोविड उपकरण उपलब्ध कराए। इनके द्वारा अभी तक 18 बार रक्तदान भी किया जा चुका है। जो अभी डभी अनवरत जारी है। उनके द्वारा रक्तदान के लिए सभी से आगे आने की भी अपील गई है।

रेडक्रॉस बागेश्वर के वाइस चेयरमैन व भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण, सक्रिय सदस्य व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, बागेश्वर के ही युवा व तेज तर्रार सदस्य प्रमोद जोशी व वरिष्ठ सदस्य बी एल वर्मा को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

उक्त सभी को रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के चेयरमैन कुंदन टोलिया, महासचिव हरीश शर्मा, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट, महासचिव सुनील मेहता, विधायक सुरेश गड़िया, चेयरमैन बागेश्वर संजय साह जगाती, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण आदि ने बधाई और शुभकामनाए दी हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

6 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

12 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

17 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago