Uttarakhand Board result 2025: फेल छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर, तीन बार मिलेंगे मौकेतीन बार मिलेंगे मौके

उत्तराखंड बोर्ड से परीक्षा देने वाले हजारों फेल छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने ऐलान किया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में फेल हुए विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन अवसर दिए जाएंगे।

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में कुल 28 हजार छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं. इनमें हाईस्कूल में लगभग 10 हजार और इंटरमीडिएट में करीब 18 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं. परिषद के अपर सचिव बृहमोहन रावत ने जानकारी दी कि हाईस्कूल में जो छात्र दो विषयों में फेल हुए हैं और इंटरमीडिएट में जो छात्र एक विषय में फेल हुए हैं, उन्हें विशेष राहत दी जाएगी।

इन फेल विद्यार्थियों को तीन बार परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा. पहली बार परीक्षा इसी वर्ष जुलाई माह में कराई जाएगी. इसके लिए परिषद इसी महीने फेल हुए छात्रों से परीक्षा फार्म भरवाएगा. यदि छात्र इस मौके पर पास नहीं हो पाते हैं तो उन्हें दूसरा अवसर 2026 में होने वाली मुख्य परीक्षा के साथ मिलेगा. तीसरा और अंतिम अवसर भी इसी मुख्य परीक्षा के बाद दिया जाएगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

8 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

20 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago