Categories: सबसे FAST

एसएसबी गुरिल्ला संगठन के प्रदेश फिर अध्यक्ष बने ब्रह्मानंद डालाकोटी

एस एस बी गुरिल्ला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने ब्रह्मानंद डालाकोटी

……………………
आज दिनांक – 31-08-2025 को श्रीनगर गढ़वाल में काली कमली धर्मशाला में एक भव्य मीटिंग एक विशाल मीटिंग संपूर्ण गढ़वाल मंडल एवं कुमाऊँ मंडल के एस एस बी युद्ध प्रशिक्षत गुरिल्ला संगठन के सभी पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद थे। यह बैठक वयोवृद्ध गुरिल्ला श्री रमेश दत्त लखेड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। और यह मीटिंग प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट एवं संपूर्ण उत्तराखंड के गुरिल्ला पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष और समस्त उत्तराखंड के एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला व वार्ड्स बहनें इस मीटिंग में अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने अब आर- पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। कि शासन- प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शासन स्तर पर कई दौर की बैठके हुई। और आश्वासन भी दिए गए लेकिन अब तक सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। कि प्रदेश व केंद्र सरकार लंबे समय से गुरिल्लाओ को महज आश्वासन ही दे रही है। जबकि तमाम प्रशासनिक कार्य कारणीया गतिमान होती प्रतीत नहीं हो रही हैं। कि सरकारों से सामंजस्य स्थापित करने व सामाजिक गतिविधियों बीते कई समय से शिथिल पड़ी हुई है। और प्रदेश अध्यक्ष श्री युद्धवीर सिंह राणा जी सांगठनिक कार्यकलापों में समय नहीं दे पा रहे हैं। साथ ही विभिन्न जिलों में आयोजित बैठकों में उपस्थित नगण्य बनी हुई है। जिसको लेकर प्रदेश के सभी गुरिल्लाओं व पदाधिकारीयों में नाराजगी स्पष्ट दिख रही है। और क्योंकि मानसून काल चल रहा है और अधिकांश सड़कें बाधित हैं। जिस कारण कई जनपदों के पदाधिकारीयों व गुरिल्लाओं ने स्वयं उपस्थित और फोन माध्यम के जरिए अपनी सहमति दी है। की मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष को संगठन हित में बदला जाना अति आवश्यक है। जिससे संगठन पुनः सक्रियता से अपनी रणनीति को व्यापक स्तर पर ले जा सके। और चर्चा की गई कि संगठन को गति देने के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ब्रह्मानंद डालाकोटी को पुनः दायित्व सौंपा गया। जिसकी विधिवत घोषणा आम बैठक में की गई। शीघ्र ही तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से वार्ता को लेकर एक सिस्ट मंडल वार्ता के लिए प्रदेश स्तर पर जाएगा। जिससे अग्रिम रणनीति पर चर्चा की जा सके। बैठक में निम्नानुसार उपस्थिति रही। जैसा की बैठक संचालक रमेश दत्त लखेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, सुनील पुण्डोरा जिला सचिव टिहरी, सुनीत चौधरी जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग, शेर सिंह दुबडिया जिला अध्यक्ष बागेश्वर, महावीर सिंह रावत जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी, गुलाब सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष चमोली, ललित बगोली जिला अध्यक्ष चंपावत, शिवराज बनौला जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा, पीतांबर दत्त मैलखानी जिला अध्यक्ष नैनीताल, वीरेंद्र सिंह रावत महामंत्री टिहरी जिला, बलवंत सिंह कुर्याल, आसाराम जोशी ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप नगर, सुनील चौधरी, शकुंतला देवी, लक्ष्मी भट्ट, मुरारी सिंह असवाल ऋषिकेश, दयाल सिंह सजवाण हिंडोलाखाल, प्रेम सिंह रावत श्रीनगर, नागेंद्र प्रसाद गोदियाल चौरास, विनोद कुमार पटवाल श्रीनगर, जगदार हिंडोलाखाल, सुंदर मणी पोखरियाल कीर्तिनगर, श्याम दास हिंडोलाखाल, ताजवर सिंह झिलोरी, साजन सिंह छिनका रुद्रप्रयाग, घनश्याम जगणीदार,कैरालाल छिनका, रामदयाल सिंह जागणीधार, शिवचरण देवली, बलवीर जाखणी, नारायणी देवी घनसाली, रेखा देवी घनसाली, वीरेंद्र सिंह पौड़ी, प्रताप सिंह कीर्तिनगर, हीरालाल श्रीनगर, भूपती सिंह कीर्तिनगर, भरत सिंह पौड़ी वाडा, सुरेंद्र प्रसाद कभोला पौड़ी, सतुलाल रानीहाट, हरिश्चंद्र पौड़ी, राजेंद्र सिंह कीर्तिनगर, कुलदीप सिंह कीर्तिनगर, दीवान सिंह कीर्तिनगर, मानसिंह बिष्ट श्रीनगर, हिम्मत सिंह हिंडोलाखाल, सुलोचना देवी कीर्तिनगर, जवाहर सिंह बिष्ट हिंडोलाखाल, रमेश दत्त लखेड़ा ऋषिकेश, राजेंद्र भंडारी कीर्तिनगर, वेद प्रकाश रतूड़ी श्रीनगर, विमला देवी, चंपादेवी, पुष्पादेवी, धना देवी, कमल देवी, जानकी देवी, माया देवी, सुंदरी देवी, रेखा देवी आदि कई सैकड़ों एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओ ने भाग लिया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

13 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

18 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

24 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago