उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र आज से देहरादून स्थित विधानसभा में शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने विधानसभा के आसपास 300 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है।
पत्रकारों से बातचीत में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री डाक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष का बजट समग्र विकास का बजट होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार विज़न को बजट में प्रमुखता दी जाएगी, जिसमें महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर ध्यान दिया जाएगा। इस सत्र में सरकार ’उत्तराखंड सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक’ भी लाएगी। इस विधेयक में विरोध प्रदर्शन के नाम पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों पर रोक लगाने के लिए प्रावधान होगा। इस विधेयक के तहत विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के दौरान हुए नुकसान की वसूली उपद्रव में शामिल आरोपितों से की जाएगी।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…