Uttarakhand: हाईवे पर पलटी बस, 41 यात्री थे सवार, 27 घायल

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गंगोत्री राजमार्ग दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, जहां धरासू के पास चालक के नियंत्रण खो देने के बाद 41 यात्रियों से भरी बस पलट गई। एक्स पर एक पोस्ट में, सीएम धामी ने कहा कि घायलों को उचित उपचार प्रदान करने और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च केंद्रों में रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं।

घटना गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड के पास हुई, जहाँ बस संख्या UK13PA-0085 अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई।बस में मध्यप्रदेश से आए 41 यात्री सवार थे, जो यमुनोत्री दर्शन के बाद गंगोत्री की ओर जा रहे थे। हादसे में 27 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही थाना धरासू की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस और पुलिस हाईवे पेट्रोल वाहन की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा पहुंचाया गया।घटना के बाद से बस चालक और परिचालक मौके से फरार हैं। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी की जान को गंभीर खतरा नहीं।

सीएम पुष्कर धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के पास हुए बस हादसे की खबर बहुत दुखद है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को तुरंत मेडिकल मदद दी जा रही है और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें बड़े अस्पतालों में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मैं सभी घायल यात्रियों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।” राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के अनुसार, बस के पलटने के समय उसमें 41 यात्री सवार थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

13 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

18 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

24 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago