दोस्त को बचाने नदी में कूदे जवान की नदी के भंवर में फंसने से मौत

यहाँ दोस्त को बचाने नदी में कूदे कुमजुक गांव निवासी सेना के जवान सुनील रावत ने नदी के भंवर में फंसने से दम तोड़ दिया। मौत की खबर से उनके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाल लिया है।

गढ़वाल राइफल में तैनात सुनील रावत उम्र 25 वर्ष भटिंडा पंजाब में तैनात थे। वह छुट्टी पर इन दिनों देव पूजा के लिए घर आए हुए थे। बुधवार को वह गांव के तीन दोस्त बादल, उत्तम और रितिक रावत के साथ नहाने के लिए सुतोल मोटर मार्ग के नीचे पुनेरा गदेरे में गए। यहां पुनेरा गदेरे व नंदाकिनी के संगम पर सभी दोस्त नहाने लगे।स्थानीय लोगों के मुताबिक नहाते समय एक युवक गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा, सुनील उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया।

दोस्त को तो उसने बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पत्थर के बीच भंवर में फंस गया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया। सड़क पर आवाजाही कर रहे लोग भी उसे बचाने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वे सफल नहीं हो पाए।सूचना पर नंदानगर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नदी गहरी होने और सुनील पत्थरों में फंसा होने के चलते एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया है। सुनील रावत अविवाहित थे, उसकी मौत की खबर से माता-पिता, छोटे भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।वही नंदानगर थानाध्यक्ष नरेंद्र रावत ने बताया कि शव को गहरे पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

7 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

21 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago