शानदार पहल: प्रदेश में यहाँ 40 गरीब बच्चों को बनाया मुख्य बराती

जहाँ आजकल कई लोग बड़ी ग्रैंड थीम बेस्ड शादियों के वजह से सुर्खिया बटोरते है वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग में आयोजित एक विवाह समारोह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शादी में की गई एक अनूठी पहल ने सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल, इस शादी में 40 गरीब बच्चों को मुख्य बराती बनाया गया।
कर्णप्रयाग के उद्यमी रामकृष्ण भट्ट और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट के भतीजे अंशुल भट्ट की शादी 10-11 दिसंबर को धूमधाम से संपन्न हुई। शादी के आयोजन में भट्ट परिवार ने एक अनूठा फैसला लिया। उन्होंने शादी में गरीब बच्चों को मुख्य बराती बनाने का निर्णय लिया।


इसके लिए कर्णप्रयाग के अखिल भारतीय सेवा अभियान (एमफॉर सेवा) हॉस्टल के 40 बच्चों को शादी में मुख्य बराती के लिए न्योता दिया गया। इन बच्चों को ट्रैक सूट भी दिए गए। बरात पहुंचने पर सभी बच्चों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। आयोजन में शामिल बच्चे कुछ शर्माते हुए काफी खुश दिखे।
भट्ट परिवार ने यह भी निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी कार्यक्रम में गरीब बच्चों की मदद की जाएगी। उन्हें पढ़ाई सहित अन्य जरूरत के सामान भी दिए जाएंगे।
एक अनूठी पहल:
इस शादी में की गई इस अनूठी पहल की लोगों ने खूब सराहना की है। लोगों का मानना है कि इस तरह की पहल से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। यह पहल हमें याद दिलाती है कि हमें समाज के कमजोर वर्गों की मदद करनी चाहिए।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

6 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

12 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

17 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago