स्टैंड पर इंतजार कर रहे यात्रियों पर बस चढ़ गई।
चंपावत के टनकपुर में आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गयी और 7 अन्य घायल हो गये हैं। घायलों का उपचार टनकपुर स्थित उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है। गौरतलब है कि ये सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बहराइच से पूर्णागिरी मेले के लिए आए थे।
चंपावत के पूर्णागिरि मेले में नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्घटना हो गई। स्टैंड पर इंतजार कर रहे यात्रियों पर बस चढ़ गई। सभी को टनकपुर अस्पताल ले जाया गया। हादसे में घायलों का इलाज चल रहा है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 171 किलोमीठर और चंपावत से 92 किमी दूरी पर मां पूर्णागिरि धाम स्थित है। यहां नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शनों के लिए आते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए प्रशासन को बचाव व राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं जबकि सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य घायलों का हाल जानने टनकपुर अस्पताल पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई, जब सुबह के समय चालक अपनी बस को पीछे कर रहा था और इसी दौरान उसके पहिए जमीन पर सो रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गए, जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से, बस की चपेट में आए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....