Uttrakhand Chardham Yatra registration: चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू:: Char Dham Yatra registration
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज 20 मार्च 2025 से प्रारंभ किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड की डिटेल देना अनिवार्य होगा।चारधाम यात्रा 30 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो रही है। जानकारी के अनुसार, इस बार चारधाम की यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ही रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जाएंगे, जबकि 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे। चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर यात्रा के शुरुआती 15 दिन तक रजिस्ट्रेशन सेंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके साथ ही विभाग की ओर से हरिद्वार व ऋषिकेश के साथ यात्रा मार्गों पर भी रजिस्ट्रेशन सेंटर की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर विजिट करना होगा।चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। यहां पर उपलब्ध रजिस्टर या लॉगिन (पंजीकरण) पर क्लिक करें। अब यहां पर मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, राज्य व आधार कार्ड की डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।चारधाम यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल 2025 को खुलेंगे। गंगोत्री धाम के कपाट भी इसी दिन यानी 30 अप्रैल को खुल जाएंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 02 मई 2025 को खुलेंगे। बद्रीनाथ के कपाट 04 मई 2025 को भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई 2025 को खुल जाएंगे।
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....