सीएम धामी ने समाज कल्याण विभाग में चयनित 26 अभ्यर्थियों को सौपें नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समाज कल्याण विभाग के तहत चयनित 26 अभ्यर्थियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र दिये गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 15 सहायक लेखाकर और 11 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
धामी ने आशा व्यक्त की, सभी चयनित कार्मिक राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक भर्ती प्रक्रियाएं गतिमान हैं। भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून के लागू होने के बाद से सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता से हुई है। इस अवसर पर सचिव समाज कल्याण श्री बृजेश कुमार संत, निदेशक समाज कल्याण श्री आशीष भटगाई उपस्थित थे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....