उत्तराखंड न्यूज़: मुख्यमंत्री धामी ने 30 नवंबर तक राज्य की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड न्यूज़ -प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को 30 नवंबर तक सड़कों को पूरी तरह से गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री ने सचिव लोक निर्माण विभाग एवं अन्य मण्डलीय अधिकारियों को सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

धामी ने निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि में सड़कें गड्ढामुक्त न होने तथा कार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मौके पर ही निलंबन की कार्रवाई की जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि वे किसी भी समय सड़क निर्माण कार्यों और पैचवर्क संबंधी कार्यों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्मार्ट सिटी कार्यों और आंतरिक सड़क कार्यों पर युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया। रात के समय शहर में सड़क निर्माण का कार्य तेजी से किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जितनी भी सड़कें बनाई जा रही हैं, उनके कार्य की गुणवत्ता की निगरानी के लिए सचिव, लोक निर्माण विभाग को नोडल अधिकारी बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जहां भी निर्माण कार्य चल रहा है, वहां बैरिकेडिंग ठीक से हो तथा लोगों को आवागमन में अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।मुख्यमंत्री ने सड़कों पर डिवाइडर, रिफ्लेक्टर तथा साइनेज लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में होने वाले दो बड़े आयोजन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और छठवीं इंटरनेशनल कांग्रेस ऑन डिजास्टर मैनेजमेंट को देखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में पानी का बहाव अधिक है, वहां व्हाइट टॉपिंग तकनीक का उपयोग किया जाये. सड़कों से संबंधित जो भी योजनाएँ बनाई जा रही हैं, वे अगले 50 वर्षों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सड़कों पर बिजली के तार न लटकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन एवं तीर्थाटन की दृष्टि से उत्तराखंड एक महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या हर साल तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए रोड कनेक्टिविटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें सड़कों के विस्तार और बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए तेजी से आगे बढ़ना होगा।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एजेंसियों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिये. श्रमिकों के परिवारों से लगातार समन्वय स्थापित किया जाए और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उत्तरकाशी में जिला प्रशासन से निरन्तर समन्वय बनाये रखने तथा किसी भी आवश्यकता होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राहत एवं बचाव कार्य में लगी टीमों के साथ समन्वय बनाये रखें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago