Uttarakhand News: स्मार्ट मीटर लगने के बाद आया डेढ़ लाख रुपये बिल, कई गुना बिल आने से लोग परेशान

देहरादून। सरकार की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कराया जा रहा है। परंतु उसके शुरुआत में ही शिकायतों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। 

पूर्व की अपेक्षा लोगों के कई गुना बिल इन स्मार्ट मीटरों के जरिये प्राप्त हो रहे है। जिससे लोग परेशान हैं और वह लगातार विद्युत कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में अधिकारियों से शिकायतें कर रहे हैं। एसडीओ ने उन्हें जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गुरुवार को भी विद्युत कार्यालय में पहुंचकर चांदमारी निवासी कर्मजीत सिंह ने बताया कि जहां उनका विद्युत बिल करीब ढाई हजार रुपये आता था जो अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद इस बार डेढ़ लाख रुपये आया है। जबकि भगवान सिंह ने बताया कि उनका जहां पहले करीब आठ सौ रुपये महीने का बिल आता था अब पांच हजार आया है।

एक अन्य महिला ने बताया कि उसका प्रतिमाह पांच सौ रुपये आने वाला बिल अब पांच हजार रुपये आया है। बढ़ा हुआ बिल आने की शिकायत पूनम तोमर , सभासद जमना देवी, कपिल लोधी आदि अन्य लोगों ने भी की। जिस पर एसडीओ गिरिराज सैनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जो त्रुटि होगी उसको दुरुस्त किया जाएगा।स्थानीय लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर जहां विद्युत बिल अधिक आने को लेकर शंका है। तो वहीं लोगों में इस बात की भी नाराजगी है कि एक ही गली मोहल्ले में सभी घरों में यह स्मार्ट मीटर ना लगाकर कुछ चुनिंदा घरों में ही लगाये जा रहे है। इसके चलते भी लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मीटर लगाने का कार्य एक तरफ से संपन्न करना चाहिए।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

2 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

11 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago