ब्लैकमेल करने से युवती ने मना किया तो ..आव देखा न ताव और कर ली खुदकुशी

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक युवक ने प्रेम के चक्कर मे जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला देहरादून के  बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र का है जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र बिहार का रहने वाला था।प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला निकल कर आया है।

छात्र शुभम कुमार देहरादून के निजी कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्रा था और प्रेमनगर में एक हॉस्टल में रहता था। बताया जा रहा है सोमवार रात उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जब साथी छात्रों ने उसे कमरे में फांसी के फंदे से लटका देखा तो वो उसे तत्काल निजी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक उन्हें मृतक के पास या कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र बिहार के मुज्जफरपुर जिले का रहने वाला था, जिसका नाम शुभम कुमार था।

जानकारी अनुसार शुभम एक युवती को पसंद करता था। लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने बात करनी बंद कर दी और शुभम को ब्लॉक कर दिया । इसके बाद शुभम काफी उदास और परेशान रहने लगा।  एक दिन जब  वह हॉस्टल रूम में अकेला था उसका साथी कहीं बाहर गया हुआ था तो उसने एक स्टेटस अपलोड किया और उसमें युवती से प्रेम का जिक्र करते हुए नस काटने की बात कही। जब युवती के अन्य दोस्तों ने स्टेटस देखा तो उन्होंने युवती को यह बात बताई और युवती ने तुरंत शुभम को अनब्लॉक कर वीडियो कॉल में समझाया कि वो ऐसा कदम ना उठाए और कहा कि ऐसा करके वो उसे ब्लैकमेल कर रहा है इस बात को सुनते ही शुभम को गुस्सा आ गया और उसने बिना कुछ सोचे समझे पंखे में रस्सी डालकर मौत को गले लगा लिया।  यह सब देखकर युवती ने शुभम को दोस्त को फोन कर बात बताई ।जब तक दोस्त व अन्य साथी शुभम के रूम में पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी । अन्य साथियों ने पुलिस को फोन किया, दरवाजा तोड़कर शुभम के शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की तहकीकात कर रही हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago