पहाड़ी समाज व महिलाओं पर गलत टिप्पणी करना पड़ा भारी, पहुंचा जेल

पहाड़ी समाज की महिलाओं पर गलत टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियोग पंजीकृत होने के बाद उत्तराखंड से भागने की फिराक में था अभियुक्त

थाना प्रेम नगर

दिनांक 30/08/24 को वादी मनीष शर्मा निवासी धौलास थाना प्रेम नगर देहरादून ने थाना प्रेम नगर पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया कि चंद्रकांत कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा पहाड़ी समाज में पहाड़ी महिलाओं पर गलत टिप्पणी की गई है, जिसे उनके दोस्त भारत ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जिससे उत्तराखंड के पहाड़ी समाज में काफी रोष है । उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना प्रेम नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 172/2024 धारा 196(1 )351 (2) 351(3 )352 भारतीय न्याय संहिता व स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिशोध अधिनियम 1986 की धारा 6 में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी विधौली के सपूर्द की गई।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष प्रेम नगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये, जिस पर थानाध्यक्ष प्रेम नगर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित करते हुए सर्विलांस की मदद से दिनांक 31/08/2024 को नामजद अभियुक्त को बुद्धा चौक निकट सौरभ होटल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया।

अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त

चन्द्रकान्त कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी कनकीरोड निकट चांदनी चौकी गांधी नगर, रांची, झारखण्ड हाल पता हरियावाला कला, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र- 44 वर्ष

पुलिस टीम
1-उ0नि0 राजीव धारीवाल, चौकी प्रभारी बिदौली थाना प्रेम नगर
2- का0 नितिन
3- का0 संदीप
4- हे0का0 किरण कुमार SOG देहरादून
5- का0 पंकज SOG देहरादून
6- का0 अमित SOG देहरादून

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

3 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

7 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago