जमीन दिलाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी

प्रदेश में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है यहां देहरादून में जमीन दिलाने के नाम पर 5 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, न पैसे मिले और ना जमीन।

सहसपुर क्षेत्र में दो लोगों ने जमीन दिलाने का वादा करके पांच लोगों से दो करोड़ रुपये ठग लिए। अब आरोपी न तो जमीन दे रहे हैं और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर सहसपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी सहसपुर ने बताया कि नितिन बिजल्वाण निवासी अपर गढ़वाली कॉलोनी लाडपुर ने शिकायत दर्ज कराई है। नितिन ने बताया कि उनके साथी अमित कुमार कंडियाल (डालनवाला), रोहित जैन (इंजीनियर इंक्लेव), संजय सिंह राणा (इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी) और सुनील सुमन (तरला अधोईवाला) ने सुरेंद्र (आईआईपी संतोषनगर) से मुलाकात कराई। सुरेंद्र ने दावा किया कि ये लोग उन्हें बेहतरीन जमीन दिला देंगे। इसके बाद एक अनुबंध पत्र तैयार किया गया, जिसमें पैसे और अन्य शर्तें तय की गईं।130 बीघा जमीन के लिए हुआ दो करोड़ का सौदानितिन सैनी और राजेन्द्र सिंह रावत को प्रतीतपुर, कल्याणपुर और फतेहपुर में 130 बीघा भूमि दिखाई गई जो उन्हें पसंद आई। इसके बदले में उन्होंने आरोपियों को अग्रिम दो करोड़ रुपये दे दिए। हालांकि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद आरोपियों ने न तो जमीन दिलाई और न ही पैसे वापस किए। एसओ ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

2 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

11 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago