प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण के लिए बनेगा प्रशिक्षण निदेशालय, डीजीपी अभिनव कुमार ने दिए निर्देश
प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण के लिए एक प्रशिक्षण निदेशालय बनाने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण अनुभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान पुलिस महानिदेशक डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय बनाने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि प्रशिक्षण निदेशालय को प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार देकर मजबूत किया जायेगा। अभिनव कुमार यहां पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण अनुभाग के कार्यों की समीक्षा के बाद बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रशिक्षण नीति बनाने के निर्देश भी दिये गये हैं।
डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि पद के अनुरूप भूमिका आधारित प्रशिक्षण दिया जायेगा।इसके लिए निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस ट्रेनिंग को एचआरएमएस (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) से जोड़ा जाए ताकि भविष्य की ट्रेनिंग के लिए उचित कार्ययोजना तैयार की जा सके।
उन्होंने कहा कि आधुनिक चुनौतियों जैसे साइबर क्राइम, फॉरेंसिक साइंस और ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में गहन प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं कि एसटीएफ, डीआईटीएसी, एससीआरबी और एसडीआरएफ जैसी इकाइयों का प्रशिक्षण संस्थानों के रूप में बेहतर उपयोग किया जाये।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…