Uttarakhand दीपावली पर कर्मचारियों को मिला 58% महंगाई भत्ता और बोनस

दीपावली से पहले प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (डीए) देने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

 

वित्त विभाग के अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर 2025 तक के महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा। दीपावली से पहले बोनस और डीए जारी किए जाने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री से दीपावली से पहले बोनस और डीए जारी करने की मांग की थी, जिस पर सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए कर्मचारियों को यह दोहरा तोहफा दे दिया।

 

केंद्र सरकार की तरह प्रदेश सरकार ने भी महंगाई भत्ते की दर को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। इससे लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी और त्योहारों की खुशियों में दोगुनी बढ़ोतरी होगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago