नीट की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म
देहरादून में नीट परीक्षा की कोचिंग कर रही युवती ने डालनवाला थाने में तहरीर देकर खुद के साथ दुष्कर्म होने की बात कही है। पीड़िता उत्तरकाशी जिले की रहने वाली है। डालनवाला इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उत्तरकाशी जिले की 19 वर्षीय युवती देहरादून में रहकर ऑनलाइन नीट की कोचिंग कर रही है। तैयारी के लिए वह एक लाइब्रेरी जाती है। लाइब्रेरी में करीब डेढ़ महीने पहले उसकी मुलाकात राजेंद्र चौहान निवासी करनपुर देहरादून से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाया कि बीते 16-17 अक्टूबर को आरोपी ने युवती को अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....