आईपीएल की नीलामी सूची में उत्तराखंड के आठ खिलाड़ियों को मिली जगह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से संचालित आईपीएल की नीलामी सूची में उत्तराखंड के आठ खिलाड़ियों को जगह मिली है। खबरों के मुताबिक इनमें सात खिलाड़ी नए हैं जबकि आकाश मधवाल मुंबई इंडियन के लिए पहले ही मैदान पर जलवा दिखा चुके हैं। जबकि युवराज चौधरी, अवनीश सुधा, राजन कुमार, संस्कार रावत, प्रशांत चौहान, अखिल सिंह रावत, स्वप्निल सिंह इस बार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि निश्चित ही खिलाड़ियों ने यूपीएल जैसे बड़े प्लेटफार्म का फायदा उठाया और उनके प्रदर्शन का उन्हें इनाम भी मिला। इंडियन प्रीमियर लीग की अलग-अलग फ्रैंचाइजी को उत्तराखंड की प्रतिभा पर काफी विश्वास है। यही वजह है कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान आईपीएल की अलग-अलग फैंचाइजी से जुड़े कोचिंग स्टाफ स्टेडियम में मौजूद रहे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने इन सभी को बेहद प्रभावित किया।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…