Uttarakhand नकली दवा गिरोह के असली पति पत्नी कारोबारी गिरफ्तार

नकली दवा गिरोह के असली पति पत्नी कारोबारी गिरफ्तार, एसटीएफ की कार्रवाई
———————–

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयों का कारोबार करने वाले बड़े गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब के जिरकपुर से पति-पत्नी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह एपी मेडिकोज पानीपत के जरिए उत्तराखंड सहित छह राज्यों में नकली जीवन रक्षक दवाइयों की सप्लाई करता था।एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अब तक इस मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें दवा कंपनियों के मालिक और प्लांट हेड भी शामिल हैं। गिरोह लंबे समय से प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर नकली पैकेजिंग कर दवाइयों को बाजार में उतार रहा था।गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी श्रुति डावर शामिल हैं। प्रदीप पर पहले भी हरियाणा में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने का मुकदमा दर्ज हो चुका है। उसकी फर्जी फर्म “सांई फार्मा” के बैंक खाते में दो साल में करीब 14 करोड़ रुपये का लेन-देन सामने आया है।एसटीएफ का कहना है कि नकली दवाइयों का धंधा आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और इसकी जड़ तक पहुंचने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

16 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

17 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

21 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago