uttarakhand आग बुझाने वाले को मिलेगा एक लाख तक इनाम
उत्तराखंड में धधकते जंगलों को काबू करने के लिए धामी सरकार ने बड़ी पहल की है। बताया जा रहा है कि कुमाऊं समेत पूरे प्रदेश में जंगलों की आग ने पूरे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया है। जंगली जानवरों से लेकर आम इंसानों तक को धुएं की वजह से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार द्वारा वनाग्नि प्रबंधन समितियों को 25 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वन मुख्यालय के मंथन सभागार में मीडिया से वार्ता कर कहा कि, जंगल में आग लगने की तीन प्रमुख वजह है। किसान खेतों में खरपतवार जलाते हैं। दूसरा जंगल में जलती बीडी, सिगरेट फेंकने एवं तीसरा शरारती तत्वों की ओर से जंगल में आग लगाने से वनाग्नि की घटनाएं होती हैं। ऐसे में बिना जनसहभागिता के जंगल की आग से नहीं निपटा जा सकता।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में 541 वनाग्नि प्रबंधन समितियों का गठन किया गया है, जिन्हें सीजन के लिए 30-30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई है, जबकि उत्कृष्ट काम करने वाली 13 वनाग्नि प्रबंधन समितियों को एक-एक लाख रुपये, 13 समितियों को 50-50 हजार रुपये एवं 13 वनाग्नि प्रबंधन समितियों को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, विशेष परिस्थितियों में हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जाएगी।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…