Uttarakhand स्कूल में सुबह-सुबह लगी आग, फायर बिर्गेड ने पाया काबू..

उत्तराखंड : सुबह-सुबह स्कूल में आग लगने से हड़कंप मच गया। खबर राजधानी देहरादून से है। यहां भानियावाला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार की सुबह अकाउंट और प्रिंसिपल ऑफिस में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना तड़के लगभग सुबह 5:15 बजे हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।प्रारंभिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में ऑफिस में रखे जरूरी दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक हो गए, हालांकि फायर ब्रिगेड के प्रयासों से कुछ महत्वपूर्ण कागजात बचा लिए गए।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज भट्ट ने बताया कि सुबह लगभग 5:15 बजे आसपास के लोगों ने विद्यालय के एक कक्ष से धुआं निकलते देखा और उन्हें इसकी सूचना दी। तत्काल फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई, जिसके बाद समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया। आग से केवल एक कक्ष को ही क्षति पहुंची है।

 

 

एहतियात के तौर पर विद्यालय में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

10 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

10 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

23 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago