लोहाघाट में बनेगा उत्तराखंड का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कालेज
उत्तराखंड। महिला खिलाड़ियों के लिए अच्छी ख़बर है। चंपावत के लोहाघाट स्थित छमनिया चौड़ में 184 करोड़ रुपये की लागत से गर्ल्स स्पोर्ट्स कालेज बनाया जाएगा। पेयजल निर्माण इकाई ने स्पोर्ट्स कालेज की डीपीआर बना ली है। इसमें मुख्य रूप से बालिकाओं को एयर पिस्टल शूटिंग, तैराकी, हाकी, वालीबाल-बास्केटबाल के साथ ही अन्य इंडोर खेल में प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रदेश की बालिकाओं को खेल में आगे बढ़ाने के लिए सरकार चंपावत के लोहाघाट स्थित छमनिया चौड़ में उत्तराखंड का पहला गर्ल्स स्पोर्ट्स कालेज बना रही है। इसके लिए राजस्व विभाग ने 500 नाली भूमि खेल विभाग को हस्तांतरित कर दी है। भूमि हस्तांतरण के बाद पेयजल निर्माण इकाई ने स्पोर्ट्स कालेज की डीपीआर तैयार की, जिसमें सर्दी व गर्मी दोनों मौसम में तैराकी के लिए आल वेदर स्वीमिंग पूल, निशानेबाजी के लिए शूटिंग रेंज, 300 बालिकाओं की आवासीय सुविधा के लिए 100-100 बेड के तीन छात्रावास, अंतरराष्ट्रीय मानकों का हाकी एस्ट्रोटर्फ मैदान बनेगा।
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…