Uttarakhand खिल गए फूल, खुल गयी सैलानियों के लिए विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटीUttarakhand for tourists world famous flower valley
चमोली जनपद में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज रविवार को सैलानियों के लिए खोल दी गई है। पहले दिन फूलों की घाटी के दीदार करने के लिए सैलानी पहुंचे हैं। सैलानियों का वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा फूलों की घाटी के मुख्य गेट पर स्वागत किया गया। जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करवाया है। यहां 300 से अधिक प्रजातियों के हिमालयी फूल खिलते हैं।
घाटी अपनी मनमोहक सुंदरता और जैव विविधता के लिए जाना जाता है और इस साल पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा भी जोड़ी गई है। अब आप घर बैठे ऑनलाइन भी फूलों की घाटी की बुकिंग कर सकते हैं। जून महीने में 62 सैलानियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी जहां की 500 से अधिक देसी-विदेशी फूल खिलते हैं। इस घाटी का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में जून से लेकर अक्टूबर तक सैलानी यहां पहुंचते हैं। जोशीमठ एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वन विभाग ने फूलों की घाटी में पर्यटकों के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दुर्गम पहाड़ी रास्तों को दुरुस्त कर दिया गया है और जहां-जहां ग्लेशियरों के कारण रास्ते क्षतिग्रस्त हुए थे, उन्हें भी ठीक कर दिया गया है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....