Tiger, leopard
उत्तराखंड में मानव और वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। कारण चाहे जो भी हो लेकिन इसका नतीजा मासूम लोग भुगत रहें है। कोटद्वार से एक दुखद खबर आ रही है। जहां देर रात पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। गुलदार ने रिया पुत्री जितेंद्र रावत उम्र चार वर्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान परिवार में हो हल्ला मच गया। यह खबर पूरे गांव में फैल गई। सभी ने बच्ची को ढ़ूंढना शुरू किया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिल गया है। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ गांव के लिए रवाना हो गए हैं। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....