Uttarakhand: तो विधायकों को भी फ्री में मिलेगा इलाज
गोल्डन कार्ड से इलाज की राह में बजट रोड़ा बन रहा है। फिलहाल इस वक्त अस्पतालों का 80 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है और भुगतान लंबित होने के कारण कई अस्पताल इलाज से हाथ खड़े कर चुके हैं। जिस कारण अब अंशदान बढ़ाने से लेकर अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।इस बीच विधायकों व उनके आश्रितों को इस योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उनके गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विधानसभा सचिवालय से डाटा मांगा गया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में कर्मचारियों और पेंशनर के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना (एसजीएचएस) की शुरुआत की थी। योजना में कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए असीमित व्यय पर कैशलेस उपचार की सुविधा है। जिसके लिए लाभार्थी के वेतन व पेंशन से अंशदान की कटौती होती है। इस योजना के तहत अब तक चार लाख 80 हजार गोल्डन कार्ड बन चुके हैं।गोल्डन कार्डधारक को श्रेणी के आधार पर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। पे-बैंड के अनुसार सामान्य, सेमी प्राइवेट, प्राइवेट व डीलक्स रूम आवंटित होते हैं। सरकारी अस्पतालों में अभी भी सुविधाएं उस अनुरूप नहीं हैं। ऐसे में अभी तक योजना के तहत 70 प्रतिशत लोगों का उपचार निजी अस्पतालों में हुआ है। योजना के तहत न केवल उत्तराखंड, बल्कि देशभर के अस्पताल सूचीबद्ध हैं।गत वर्ष ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुए मानसून सत्र में विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने और उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए विधानसभा विविध विधेयक पारित किया गया था। जिस पर अमल करते हुए अब विधायकों को भी गोल्डन कार्ड का लाभ दिया जाना है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा सचिवालय से डाटा लिया जा रहा है। डाटा मिलने के बाद उनका अंशदान तय किया जाएगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....