अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट में भी चलेगा ट्रायल
अंकिता हत्याकांड के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर ऐक्ट में भी ट्रायल चलेगा गैंगस्टर स्पेशल कोर्ट देहरादून ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मेंआरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित गुप्तापर आरोप किए हैं तयआरोप है कि इन्होंने मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया, जो उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियां करता था।अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी गिरोह ने वर्ष 2009 से 2022 तक अपने होटल वनंतरा,थाना लक्ष्मणझूला, जिला पौड़ी के अलावा हरिद्वार के क्षेत्रों में हत्या, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक गतिविधियां कीं।
गिरोह ने अवैध धन अर्जित किया और समाज में भय का माहौल बनाया। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।कोर्ट ने इन सभी आरोपों को सही पाया और आरोपियों को दोषी साबित करने के लिए ट्रायल चलाने का आदेश दिया है।
स्पेशल गैंगस्टर जज महेश चंद कौशिबा की कोर्ट में अब इस मामले का ट्रायल शुरू किया जाएगा। अंकिता की हत्या के बाद तीनों के खिलाफ गिरोह बनाकर अपराध करने के संबंध में लक्ष्मण झूला थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें पुलकित आर्य पर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि, बाकी दोनों पर एक-एक मुकदमा दर्ज है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....