मिट्टी खा रही नाबालिग को डॉक्टर को दिखाया तो मिली 6 माह की गर्भवती

गढ़वाल में एक 16 वर्षीय अनाथ बच्ची की ताई ने जब उसे मिटटी खाते देखा तो चेकअप के लिए अस्पताल ले गए अस्पताल में पता चला कि किशोरी के 6 माह की गर्भवती है. किशोरी ने बताया कि उसके चचेरे भाई ने जबरन दुष्कर्म किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.कोतवाली पौड़ी क्षेत्र के अंतर्गत के एक गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी माता-पिता की मृत्यु के बाद से अपने बड़े भाइयों के साथ रहती है। किशोरी के दोनों बड़े भाई नौकरी करते हैं। उनके माता-पिता का कुछ साल पहले निधन हो चुका है। किशोरी क्षेत्र के एक विद्यालय में 10वीं की छात्रा है। पीड़िता किशोरी बीते कई दिनों से मिट्टी खा रही थी, जिस कारण उसकी ताई को उसके गर्भवती होने की आशंका हुई। उसके बाद परिजन किशोरी को क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चेकअप के लिए ले गए। जहां डाक्टरों ने किशोरी की जांच की, जिसमें पता चला कि किशोरी छह माह की गर्भवती है।जब किशोरी से इस बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। आरोपी की अपने क्षेत्र में ही एक दुकान है. जब पीड़िता के दोनों भाई घर पर नहीं थे तो 32 वर्षीय चचेरे भाई ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी को पौड़ी-पाबौ मोटर मार्ग पर मांडाखाल से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर ली गई है

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago