22 अगस्त को सभी गुरिल्लाओं का यहाँ होगा धरना प्रदर्शन

22 अगस्त को सभी गुरिल्लाओं का यहाँ होगा धरना प्रदर्शन

22 अगस्त को युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं की शहीद भोलू भरदारी पार्क कीर्तीनगर टिहरी गढ़वाल में  एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।  20 अगस्त को सीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।  गुरिल्लाओं की तीन सूत्रीय मांगें को मंगवाने के संबंध में यदि 30 अगस्त तक उस ज्ञापन के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो 1 सितंबर को पूरे उत्तराखंड के गुरिल्ला  19,681 से भी अधिक आसरित गुरिल्ला भी  देहरादून कूच  करेंगे और 2 सितंबर को सीएम आवास कूच होगा ।

22 अगस्त को होगी बैठक आयोजित

कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के मीडिया प्रभारी अनिल भट्ट ने आज 14 अगस्त को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में एस, एस,बी स्वयंम सेवक के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गेरोल और कीर्तिनगर के ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह मेहरा एवं हिंडोला खाल के ब्लॉक अध्यक्ष जवार सिंह बिष्ट आदि ने बताया कि जिला अध्यक्ष टिहरी दिनेश प्रसाद गेरोला और जिला महामंत्री महावीर सिंह रावत आदि की अध्यक्षता में 22 अगस्त को शहीद भोलू भारदारी पार्क कीर्तिनगर  में एक बैठक आहुत की जाएगी।

सभी गुरिल्ला हो उपस्थित

जिसमें कि दो ब्लॉकों कीर्तिनगर,और हिंडोला खाल के सभी गुरिल्ला उपस्थित होंगे । सभी गुरिल्ला भाई एवं बहनों से अपील की गई है कि आप सभी इस बैठक में आने की कृपा करें।और जिला अध्यक्ष दिनेश, प्रसाद गैरोला एवं जिला महामंत्री महावीर, सिंह रावत राजेंद्र ,भंडारी संयोजक  ब्रिजमोहन, गोसांई सचिव उत्तम रतुडी उपाध्यक्ष कीर्तिनगर ने बताया कि 22 अगस्त को सभी गुरिल्लाओं का शाहिद भोलू बरदारी पार्क कीर्तिनगर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

आठ माह बीत जाने के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

विज्ञप्ति में बताया गया है कि गत वर्ष 20 दिसंबर 2023 को माननीय मुख्यमंत्री जी ने गुरिल्लाओँ के समायोजन हेतु 18 सचिवों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं गुरिल्ला संगठन के प्रतिनिधिमंडल एवं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी जी की अध्यक्षता में जो आश्वासन दिया था आठ माह बीत जाने के बाद भी उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। गुरिल्ला अपने काफी लंबे समय से /यानी /18 सालों से अपनी मांगों को मंगवाने के लिए सड़कों से सचिवालय तक आंदोलन कर रहे हैं यदि इस बार माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 30 अगस्त तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो गुरिल्ला 1 सितंबर देहरादून कूच करेगा और 2 सितंबर को देहरादून सीएम आवास के बाहर अनिश्चितकालीन के लिए धरना या प्रदर्शन में बैठ जाएगा।  इस बार गुरिल्लाओँ में काफी रोष है चाहे सरकार या प्रशासन लाठी बाजे या गोली चलाऐ पर गुरिल्ला अपनी मांगों को बिना मंगवाए नही हटेगा।  और बिना शासनादेश और विज्ञप्ति के बिना  आंदोलन से नहीं उठेगा इसके लिए गुरिल्लाओं को आत्मदाह जैसा निर्णय क्यों न लेना पड़े।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

9 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago