Uttarakhand gurilla News: 27 अप्रैल को धर्मशाला में आयोजित होगी गुरील्लाओं की आपातकालीन मीटिंग

Uttarakhand/tehri: आज दिनांक 23/0 4/ 2025 को एक आपातकालीन मीटिंग कीर्तिनगर ब्लॉक में आयोजित हुई।

गुरिल्ला संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है कि सरकार गुरिल्लाओं को हमेशा 19 सालों से झूठा आश्वासन देते आ रही है। नैनीताल हाई कोर्ट ने 4 अगस्त 2023 को गुरिलाओ के हित में अपना फैसला दे दिया है। और जबकि केंद्र सरकार ने 2016 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव को लेटर दिया था कि उत्तराखंड के गुरिल्लाओ को सरकारी एवं अर्ध सरकारी सेवाओं में लिया जाए जैसे कि होमगार्ड, यूको टास्क फोर्स, सिविल डिफेंस, निजी सुरक्षा एजेंसियां, आपदा प्रबंधन विभाग, वन विभाग, स्वैच्छिक आपदा प्रबंधन विभाग, आदि कई विभागों में समायोजित करने के 2016 में केंद्र सरकार ने आर्डर दिए थे राज्यों को लेकिन 11 वर्ष बीतने के बावजूद भी उत्तराखंड सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसमें गुरिल्लाओ में बड़ा आक्रोश है अगर सरकार तुरंत गुरिल्लाओं के हित में काम नहीं करती है तो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है कि आने वाले समय में इसके बहुत बड़े परिणाम होंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है कि समस्त उत्तराखंड के पदाधिकारी 27/04/2025 को एक आपातकालीन मीटिंग जैन धरमशाला देहरादून में आयोजित की जाएगी। जिसमें समस्त प्रदेश के पदाधिकारी एवं जिलों के व ब्लॉकों के पदाधिकारी उस मीटिंग में सम्मिलित होंगे। और एस एस बी गुरिल्ला संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिले का जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट और टिहरी जिले के सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष सुनील पुण्डोरा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार तुरंत गुरिल्ला हित में कार्रवाई नहीं करती है तो समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला 25 मई 2025 से और 10 जून 2025 के बीच में सी एम आवास कूच सचिवालय कूच और विधानसभा कूच और अनिश्चितकाल के लिए किया जाएगा। और इसके बावजूद भी सरकार तुरंत कार्रवाई नहीं करती है तो कई सैकड़ों गुरिल्ले हमारे सचिवालय के सामने, विधानसभा के सामने और सी एम आवास के सामने आत्मदाह करेंगे। क्योंकि गुरिल्ले बड़े आक्रोषित हो गये हैं। गुरिल्ला अब न तो मरने से डरेगा और न हीं मारने से डरेगा । क्योंकि गुरिल्लाओं ने अपनी जवानी 19 सालों से बर्बाद कर दी है आज मीटिंग में कई गुरिल्ला उपस्थित थे

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, प्रदेश महासचिव एवं उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह रावत एवं सह मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, टिहरी जिले के महासचिव पी एल उनियाल, जिला सचिव एवं टिहरी जिले के सचिव सुनील पुण्डोरा, जिला सह सचिव श्रीमती बीना चौहान और चंबा ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्ण सिंह रावत और घनसाली ब्लॉक के मीडिया प्रभारी एवं सह उपाध्यक्ष सतीश बिजल्वाण, घनसाली के ब्लाक महासचिव जगदीश सेमवाल, घनसाली ब्लॉक के सचिव अरविंद रावत, ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र डोभाल, ब्लॉक थैलधार के महावीर खंडूरी, टिहरी जिले के गुरिल्ला संगठन के सलाहकार एवं हिंडोला खाल ब्लॉक के उपाध्यक्ष दयाल सिंह सजवाण, टिहरी जिले के महामंत्री एवं महिला मोर्चा की श्रीमती लक्ष्मी देवी, कीर्ति नगर ब्लॉक से ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत सिंह मेहर, कीर्ति नगर ब्लॉक के उपाध्यक्ष बृजमोहन गुसाई, कीर्ति नगर ब्लॉक के जिला संयोजक राजेंद्र भंडारी, कीर्ति नगर ब्लॉक के सचिव हरी सिंह परमार, कीर्ति नगर ब्लॉक से सह सचिव राजकुमारी देवी, कीर्ति नगर ब्लॉक से कोषाध्यक्ष मधुसूदन बंगवाल जी, और गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष जयपाल सिंह बिष्ट जी एवं सभासद श्रीनगर गढ़वाल, लक्ष्मण सिंह रावत दुगड्डा, आनंद कुमार दुगड्डा, एवं कई पदाधिकारी इस मीटिंग में सम्मिलित थे। जिसमें सरोप सिंह, अरविंद रावत, हुकम सिंह रावत, मकान सिंह नेगी, कमल दास, अनीता देवी, कमली देवी, विमला देवी, गीत देवी और कई सैकड़ों गुरिल्ला मौजूद थे। जय उत्तराखंड।। जय एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला।।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago