सीएम आवास पर अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन को मजबूर गुरील्ला संगठन

उत्तराखंड। दिनांक 13 /11/ 2024 को एस एस बी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश महासचिव महावीर सिंह रावत उत्तरकाशी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुलोचना देवी, एवं समस्त प्रदेश के पदाधिकारी गण द्वारा 2 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया गया था। परंतु शासन से वार्ता का आमंत्रण आने पर गुरिल्ला संगठन की प्रतिनिधि मंडल में विशेष सचिव उत्तराखंड शासन श्रीमती रिद्धिमा अग्रवाल से वार्ता हुई थी। और देशभक्त एसएसबी गुरिल्लाओ के मामले को लटकाया जा रहा है। जिस कारण गुरिल्लाओ में काफी रोष व्याप्त है। 2 माह बीत चुका है। अभी तक सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रहा है। 18 सालों से एस एस बी गुरिल्लाओं का जो आंदोलन चल रहा है उस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है और माननीय गृह सचिव रिद्धिमा अग्रवाल ने 48 घंटे के अंदर लेटरों का आदान-प्रदान करने को कहा था। एस एस बी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने सरकार के खिलाफ बहुत तेजी से एक बहुत बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है और हमारे एस एस बी प्रशिक्षित गुरिल्ला ईमानदारी से सरकार से अपना हक मांग रहे हैं। अगर सरकार गुरिल्लाओं के ऊपर कोई ध्यान नहीं देती है तो एस एस बी प्रशिक्षित समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ले धरना प्रदर्शन के साथ-साथ देहरादून सचिवालय कूच करने पर मजबूर हो जाएंगे। और हमारे एस एस बी प्रशिक्षित गुरिल्ले आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाएंगे। और सरकार को अंतिम चेतावनी है कि अगर सरकार 15 दिसंबर तक एस एस बी प्रशिक्षित गुरिल्लाओ का काम नहीं करती है तो 17 दिसंबर को पूरे उत्तराखंड के एस एस बी प्रशिक्षित गुरिल्ले देहरादून कूच करेंगे और 18 दिसंबर से सी एम आवास पर अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे समस्त उत्तराखंड के एस एस बी प्रशिक्षित गुरिल्ला।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

7 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago