राजकीय भूमि पर अतिक्रमण छुपाने के आरोप में राजस्व उप निरीक्षक निलंबित

हल्द्वानी: फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजस्व ग्राम चौसला में फैक्ट्री निर्माण को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कराई गई जांच में यह सामने आया कि निर्माणकर्ता द्वारा राजकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, जिसकी जानकारी तत्कालीन राजस्व उप निरीक्षक शबनम परवीन ने न तो अपने उच्चाधिकारियों को दी और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की।बताया गया कि फैक्ट्री का निर्माण कार्य जुलाई 2021 में शुरू हुआ था और मार्च 2022 तक पूरा हो गया था। इस मामले की जांच उपजिलाधिकारी कालाढूंगी को सौंपी गई थी, जिनकी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि निर्माण कार्य राजकीय भूमि पर अतिक्रमण करते हुए किया गया था।शबनम परवीन अगस्त 2018 से फरवरी 2024 तक फतेहपुर क्षेत्र की राजस्व उप निरीक्षक रहीं। उनके कार्यकाल के दौरान इस अवैध निर्माण को लेकर न तो खसरे/पड़ताल में कोई उल्लेख हुआ, न ही वैधानिक कार्रवाई की गई।राजस्व नियमों के तहत अवैध कब्जे की जानकारी रिकॉर्ड करना, क-24 प्रपत्र में विवरण दर्ज करना, तथा धारा 122-बी के अंतर्गत वाद दायर करना राजस्व उप निरीक्षक की जिम्मेदारी होती है, जिसे शबनम परवीन ने नजरअंदाज किया।पद की जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बरतने और कर्तव्य में कोताही के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसील कालाढूंगी से सम्बद्ध किया गया है। आगामी आदेशों तक वे यहीं तैनात रहेंगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

20 minutes ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

6 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

24 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago