रामलीला मंचन के दौरान फरार कैदियों पर 50- 50 हजार रुपये के इनाम घोषित
हरिद्वार जेल से रामलीला मंचन के दौरान फरार कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50- 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि दोनों फरार कैदियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीमों का गठन किया गया है।
11 अक्टूबर को जेल में रामलीला मंचन किया जा रहा था। इस दौरान दो कैदी वानर का रूप धारण कर फरार हो गए थे। जानकारी के अनुसार पंकज और रामकुमार दो सीढ़ियां बांधकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे।
इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। इस पूरी घटना की जानकारी जेल प्रशासन की ओर से कई घंटों तक ना तो उच्चाधिकारियों को दी गई और ना ही जिला प्रशास को कोई सूचना दी गई थी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....