उत्तराखंड: गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक पकड़ा गया

मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को गोली लग गई।

उत्तराखंड: प्रदेश से गौ तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ की ख़बर सामने आई हैं। हरिद्वार जिले के थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत शनिवार देर रात गौकशी की सूचना पर मौके पर जा रही पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जबकि इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को गोली लग गई। वही पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली है। पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार एसपी सिटी, एसपी देहात पुलिस टीम ने चल रही कांबिंग में एक बदमाश को दबोचा है। गिरफ्तारी के दौरान भागदौड़ में बदमाश की टांग टूट गई। पकड़े गए गौ तस्कर की पहचान शाहवेज निवासी गांदेवाड थाना फतेहपुर सहारनपुर हाल शाहपुर थाना भगवानपुर उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। वहीं उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में रुड़की एसओजी का सिपाही नितिन भी घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही का हालचाल जाना।

इधर एसएसपी हरिद्वार मौके के लिए रवाना हुई। एसएसपी के आदेश पर क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग जारी है। जिलेभर की पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। 

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago