पुलिस टीम ने शादी समारोह के दौरान डांस फ्लोर पर तमंचा लहराने व दबंगई दिखाकर हवाई फायर करने पर आरोपी युवक को तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा।
मामला बीते 25 जून को ग्राम रायपुर दरेड़ा में सम्पन्न एक शादी समारोह का है। टीम ने 27 जून को मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक जातिराम को दबोचकर बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि रील्स के लिए यूं अवैध हथियारों का उपयोग समाज के लिए घातक है, युवा अपने भविष्य को बर्बाद करने से बचें।
पकड़ा गया युवक जातिराम पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम पीथपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष है।जिससे 1 अवैध तंमचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुई।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…