नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी कोच गिरफ्तार
हरिद्वार। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के आरोपी कोच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।रोशनाबाद हॉकी स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही एक नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म के बाद पुलिस हरकत में आयी।हॉकी खिलाड़ी, नेशनल गेम्स के कैंप में प्रैक्टिस कर रही थी। पीड़िता ने अपने ही कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस ने चंपावत के रहने वाले कोच भानु अग्रवाल के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी और महिला सीओ स्तर की अधिकारी को जांच सौंपी है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....