12 साल की मासूम के साथ जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर के बाहर खेल रही 12 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर एक युवक जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस काम में उसके साथी ने भी सहयोग किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म और उसके साथी पर सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
हरिद्वार के कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की बेटी (12) मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कलियर निवासी शाहरुख और कुर्बान वहां पर आए। लड़की को घर के बाहर अकेला देखकर दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ उसके घर के पास ही जंगल में ले गए।
आरोप है कि जंगल में ले जाकर शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसके साथी कुर्बान वहां पर किसी के आने जाने पर नजर रखता रहा। दुष्कर्म के बाद आरोपित यह बात किसी को न बताने की धमकी देकर फरार हो गए। घर के बाहर लड़की को न पाकर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच उन्हें लड़की जंगल की तरफ से आती दिखी।

जब घर वालों ने उससे जानकारी ली तो उसने पूरा मामला बता दिया। दुष्कर्म का पता चलते ही परिजनों के पांव तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित के परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर इस मामले में शाहरुख पर दुष्कर्म तथा कुर्बान पर सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

2 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

12 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

12 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

1 day ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago