बहादराबाद में पतंजलि के पास हाईवे पर पुल के नीचे एक लड़की का कट्टे में पैक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवती के हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। युवती के गले पर निशान है। उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है। नीले रंग की सलवार और ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना है। गले में काले धागे में राधा कृष्ण का लोकेट है।
युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष हैं।
सुबह जब एक ग्रामीण नदी में रेत लेने के लिए गया तो उसे कट्टे में एक लाश दिखी। जिसके बाद ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
सीओ ज्वालापुर भी मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। जिसके बाद उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की शिनाख्त शुरू कर दी है। इसके साथ ही हत्या के कारण और हत्यारे के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं हाईवे पर अन्य जगह लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं, ताकि लड़की की शिनाख्त की जा सके।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....