स्वास्थ्य मंत्री ने आशा कर्मचारियों से की मुलाक़ात

आशा हेल्थ वर्कश युनियन के बैनर के तले घंटों तक धरना प्रदर्शन कर उठाई मांगे

देहरादून -राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत उत्तराखंड की आशा कर्मचारियों ने लंबे समय से उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग व उत्तराखंड मुख्यमंत्री व उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री को अपनी जल्वंत मांगो के लिए व रिटायर्डमैट के समय दो लाख रुपए सेवानिवृत्त दिये जाने के लिए धरना प्रदर्शन व अनिश्चितकालीन हड़ताल के जरिए अवगत कराया।

अभी वर्तमान में 5फरवरी से उत्तराखंड की आशा कर्मचारी अलग अलग संगठनों के जरिए अलग अलग जगहों में धरना प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ अपनी जल्वंत मांगो के लिए व हरियाणा राज्य की दो लाख रुपए सेवानिवृत्त दिये जाने के लिए सड़कों पर उतर कर रैली धरना प्रदर्शन करके अवगत कराती गई। 26फरवरी को उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से देहरादून में उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ती युनियन व उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कश युनियन के बैनर के तले घंटों तक धरना प्रदर्शन करके अपनी मांगों की आवाज उठाई। उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने देहरादून यमुना कालोनी में उत्तराखंड आशा कर्मचारियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कमला कुंजवाल आशा हेल्थ वर्कश युनियन के प्रदेश अध्यक्ष,रीता कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष, सरस्वती पुनेठा जिला अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की ।इस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री जी ने आशा कर्मचारीयों की मांगों पर जल्द से जल्द मीटिंग करके हरियाणा की तरह दो लाख रिटायर्डमैट बेनिफिट व जो पैसा आशा कर्मचारी लोगों को छुट मुट करके मिलता है उसे हर महीने डालने की बात हुई है। आशा हेल्थ वर्कश युनियन प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल से स्वास्थ्य मंत्री जी कहा है। जब हम आपकी मांगो के बारे में प्रस्ताव पारित करेंगे तो उस कोर मीटिंग में आशा कर्मचारियों को भी बुलाया जायेगा। जल्द से जल्द आपकी जल्वंत मांगो का निराकरण हेतु समाधान निकाला जायेगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

5 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

6 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

10 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

14 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago