आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन व SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत एवं उधमसिंहनगर के जिलाधिकारियों को भारी बारिश एवं बाढ़ जैसे हालातों के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थितियों के दृष्टिगत तैयारियों को पूर्ण रखा जाए।आज प्रातः काल गोपेश्वर (चमोली) से ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जनपद में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत ज़िलाधिकारियों से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को राहत व बचाव कार्यों के लिए हाई अलर्ट मोड पर रहने तथा जिन स्थानों पर बाढ़ और जल भराव की स्थिति है वहाँ से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के निर्देश दिएआपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, ज़िलाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूँ और हर परिस्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago