Uttarakhand: जंगल गए पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटककर मार डाला
देहरादून के जौलीग्रांट में बुधवार को दर्दनाक घटना हो गई। अपर जौलीग्रांट के वार्ड पांच में जंगल गए एक पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह दोनों के शवो को जंगल के किनारे मार्ग पर लाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दोनों के शवो को एंबुलेंस में रखकर हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में ले गई।ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश पंवार उम्र 70 वर्ष और उनकी पत्नी सुशील पंवार उम्र 65 वर्ष थानो वन रेंज के जोली प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में घास और लकड़ी लेने गए थे। तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों का कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…