X

Uttarakhand पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, हिस्ट्री शीटर को ले जा रहे थे पेशी पर

पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, हिस्ट्री शीटर को ले जा रहे थे पेशी पर

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध की फायरिंग। इस गोलीबारी में पुलिस की गाड़ी में मौजूद मोस्ट वांटेड बदमाश विनय त्यागी को कई गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि बदमाश विनय त्यागी को पुलिस रुड़की से लक्सर कोर्ट में पेशी पर ला रही थी। तभी बीच रास्ते में लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की उस गाड़ी पर अंधाधुंध की फायरिंग की, जिसमें विनय त्यागी बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी हैं।

पुलिस तत्काल विनय त्यागी को लेकर हॉस्पिटल पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विनय त्यागी को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। विनय त्यागी पर लूट और डकैती समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आज विनय त्यागी की लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी। इस घटना के बाद एसपी देहात समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में इस घटना के बाद डर का माहौल है। पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।

This post was published on 24/12/2025 1:21 PM

D S Sijwali: Work on Mass Media since 2002 ........
Related Post