उत्तराखंड जियो थर्मल एनर्जी पॉलिसी 2025 को मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा परियोजनाओं के निर्माण की राह खुल गई है। मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड जियो थर्मल एनर्जी पॉलिसी 2025 को मंजूरी दे दी है। इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी से जमीन की गर्मी से बिजली पैदा होगी।परियोजनाएं 30 साल के लिए आवंटित की जाएंगी। राज्य में 40 भू-तापीय स्थल चिह्नित किए जा चुके हैं। यह नीति राज्य की सभी भूतापीय परियोजनाओं पर लागू होगी। नीति का क्रियान्वयन उरेडा और यूजेवीएनएल के सहयोग से किया जाएगा। बुधवार को राज्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ऊर्जा विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य में आर्थिक एवं पर्यावरणीय व्यवहारिकता को देखते हुए जियो थर्मल संसाधनों की खोज एवं पहचान के लिए वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाएगा।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…