प्रदेश में 1410 पदों पर एनएचएम के तहत होंगी आउटसोर्स भर्ती

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एएनएम) में खाली पदों पर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स से नौकरी का मौका दिया है। वर्तमान में एनएचएम के तहत 1410 पद खाली हैं। आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कुल 6246 पद स्वीकृत हैं, इनमें 4836 पदों पर कर्मचारी तैनात हैं। जबकि फार्मासिस्ट, एक्सरे टेक्नीशियन, फिजियोथैरेपिस्ट, पैरा मेडिकल वर्कर, डेंटल सर्जन, डेंटल टेक्नीशियन, सोशल वर्कर, ब्लड बैंक टेक्नीशियन, जिला प्रोग्राम मैनेंजर, आशा, जिला डाटा प्रबंधक समेत अन्य श्रेणी के 1410 पद खाली हैं।स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि एएनएम में स्वीकृत पदों के सापेक्ष खाली पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए जिला वार खाली पदों आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से आवेदन करना होगा।प्रदेश सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। एनएचएम के तहत कई स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित हैं। खाली पदों को भरने से योजनाओं व कार्यक्रम का लाभ आम लोगों को मिल सकेगा।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

9 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

22 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago